जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट

NEET-2026 में यासिर अख्तर ने 99.32 पसेंटाइल हासिल किए: मड़ियाहूं तहसील के छात्र ने जौनपुर का नाम रोशन किया

जौनपुर जनपद के थाना मड़ियाहूं क्षेत्र स्थित मड़ियाहूं तहसील सिफा हॉस्पिटल के यासिर अख्तर ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने अपने मड़ियाहूं ,परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। सिफा हॉस्पिटल डॉ अख्तर हाशमी के पुत्र हैं।

यासिर अख्तर ने NEET-2026 परीक्षा में कुल 720 अंकों में से 590 अंक प्राप्त किए। उन्होंने 99.32 पसेंटाइल हासिल किया है। अखिल भारतीय स्तर पर उन्हें 13,596वीं रैंक मिली है, जबकि ओबीसी वर्ग में उनकी रैंक 6,272वीं है। यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासित तैयारी का परिणाम मानी जा रही है।

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार में हर्ष का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और मड़ियाहूं के लोगों ने यासिर अख्तर को बधाई दी। उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का आना-जाना लगा हुआ है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और शिक्षकों ने भी इस उपलब्धि की सराहना की और इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

मड़ियाहूं का मानना है कि यासिर अख्तर की सफलता से मड़ियाहूं के अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। परिवार ने उनकी सफलता का श्रेय उनकी निरंतर मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया है। क्षेत्रवासियों ने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार में हर्ष का माहौल है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *