हाथरस। मथुरा रोड स्थित सुजाता हॉस्पिटल के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक कबाड़ का काम करता था। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना देकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हाथरस से संजीव कुमार तेनगुरिया की रिपोर्ट
0 views
