डुमरियागंज तहसील के होनहार छात्र ने NEET (UG) 2026 में सफलता हासिल कर परिवार और पूरे क्षेत्र को किया गौरवान्वित
रिपोर्टर अनमोल श्रीवास्तव डुमरियागंज
सिद्धार्थनगर डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेवा चौराहा के होनहार छात्र विमल अग्रहारी ने NEET (UG) 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और पूरे सिद्धार्थनगर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
विमल अग्रहारी, कन्हैया लाल अग्रहारी के सुपुत्र हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
परिजनों ने बताया कि इस सफलता के पीछे विमल की अथक मेहनत, अनुशासित पढ़ाई, परिवार का मार्गदर्शन और माता-पिता का निरंतर सहयोग रहा। उनकी इस उपलब्धि को गांव के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।
विमल की सफलता पर गांव के लोगों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए परिवार को बधाई दी। सभी ने विश्वास जताया कि विमल आगे चलकर एक सफल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे।

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed