जौहर यूनिवर्सिटी के मसले को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
रामपुर, 17 जुलाई।
आज ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मसाइल को लेकर जिलाधिकारी रामपुर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के ज़रिए मांग की गई कि यूनिवर्सिटी के साथ इंसाफ़ किया जाए और तालीमी इदारे की हिफाज़त के लिए ज़रूरी क़दम उठाए जाएँ।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी सिर्फ़ एक तालीमी इदारा नहीं, बल्कि इल्म, तरक़्क़ी और समाजी बेहतरी की एक अहम निशानी है। ऐसे इदारों को मज़बूत किया जाना चाहिए ताकि ग़रीब और कमज़ोर तबक़े के नौजवान बेहतर तालीम हासिल कर सकें।
जिलाधिकारी ने युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह की बात को ग़ौर से सुना और भरोसा दिलाया कि ज्ञापन को संबंधित स्तर पर भेजकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर युवा पश्चिमी प्रदेश सचिव यासीन अली युवा ज़िला उपाध्यक्ष आशिक रज़ा युवा ज़िला संगठन मंत्री अहद यार खान युवा ज़िला महासचिव दानिश गुल युवा ज़िला सचिव नसीर खान युवा ज़िला महासचिव मोहम्मद अयूब युवा ज़िला महासचिव आसिफ रज़ा ज़िला महासचिव रफीक अहमद विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर मारूफ हुसैन आसिफ सैफ अली मोहम्मद उस्मान नसीर कुरैशी गुफरान खान जीशान सलमान अली

26 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *