ब्रेकिंग न्यूज़ | MD NEWS बहुआयामी समाचार

ऑपरेशन सवेरा में मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 27.780 किलोग्राम गांजे के साथ दो अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार, 5.5 लाख रुपये का मादक पदार्थ और ब्रेजा कार बरामद

MD NEWS बहुआयामी समाचार
छवि जैन (दभेड़ी वाले)
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, बुढ़ाना – मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन सवेरा और मिशन शक्ति फेस-05 के तहत चलाए जा रहे अभियान में थाना फुगाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चेकिंग के दौरान मेरठ–करनाल हाईवे स्थित लोई नहर पटरी से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से कुल 27.780 किलोग्राम अवैध गांजा तथा एक ब्रेजा कार (UP15DY6236) बरामद की गई। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 5.5 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अब्दुल समद निवासी ग्राम रूड़कली, थाना भोपा तथा नजमुद्दीन निवासी ग्राम कमहेड़ा, थाना ककरौली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रेस नोट के अनुसार, अब्दुल समद के विरुद्ध पहले से भी एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है।

11 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *