MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट अशफाक अहमद सदर कोतवाली

फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने बताया कि आज प्रातः 4 बजे उन्होंने अपने मरीज वीना कपूर को आपात कालीन कक्ष में दिखाने के उपरान्त इमरजेंसी वार्ड के बेड नं.- 8 में एडमिड कराया। हाथ की हड्डी टूटी होने की वजह से आपात कालीन में ड्यूटी पर रहे चिकित्सक ने हाथ का एक्सरे लिखा। परन्तु जिला अस्पताल में स्ट्रैचर न होने की वजह से दोपहर 1 बजे तक एक्सरे नहीं हो सका। तब उन्होंने सीएमएस को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने व्यवस्था करने का निर्देश जारी किया, लेकिन लच्चर व्यवस्था के कारण किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। 9 घन्टे तक न तो कोई डाक्टर देखने आया और न स्ट्रेचर मिली। व्यापारी नेता ने रोष व्यक्त करते हुए सुधार की मांग की है।

