इगलास पुलिस ने बकरी चोरी का किया खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार
इगलास/अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना इगलास पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को कस्बा इगलास के हाड़ूआ मोहल्ला निवासी होलू पुत्र अमर सिंह ने थाना इगलास में बकरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमन पुत्र विजय (23 वर्ष), राहुल पुत्र तेज (22 वर्ष) तथा विकास पुत्र नरेश (22 वर्ष), निवासी थाना गांधी पार्क, अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी पहले भी चोरी, एनडीपीएस एक्ट, मारपीट एवं अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि अमन के खिलाफ चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि राहुल एवं विकास पर भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजीत कुमार, उपनिरीक्षक ध्यानपाल सिंह, हेड कांस्टेबल जबर सिंह, कांस्टेबल हरिओम चाहर तथा आरक्षी अंकित एवं विक्रांत शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
रिपोर्टर राजा पाठक

