गोंडा के नवाबगंज नवाबगंज: सर्पदंश से 3 साल के मासूम की मौत, सांप पकड़ने आया सपेरा भी नाग के डसने से घायल
गोंडा रिपोर्टर मदनलाल
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के ठाकुरदीन पुरवा में सर्पदंश की दो घटनाओं ने गांव में कोहराम मचा दिया। घर के बाहर शौच के दौरान नाग ने 3 साल के मासूम को डस लिया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
घटना के बाद सांप को पकड़ने के लिए बुलाए गए एक विशेषज्ञ सपेरे को भी उसी नाग ने काट लिया। आनन-फानन में परिजन मासूम को लेकर अयोध्या के श्री राम हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार बच्चे को डसने के बाद नाग वहीं मौजूद था। सूचना पर पहुंचे सपेरे ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो नाग ने उसे भी डस लिया। सांप को पकड़ने के बाद सपेरा और उसके साथी वहां से चले गए।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गांव में सांपों के बढ़ते प्रकोप को रोकने और एंटी वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed