एम डी न्यूज़
बरेली रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए एलएलएम और विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की घोषणा की। एलएलएम पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग 22 और 23 जुलाई को सुबह दस बजे से विधि विभाग में होगी। 22 जुलाई को ओपन रैंक एक से 300 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 23 जुलाई को ओपन रैंक 301 और उससे अधिक वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। एलएलएम में प्रवेश प्रवेश परीक्षा 2026-27 की योग्यता के आधार पर होगा। विधि विभाग के संकाय प्रमुख अमित सिंह ने बताया कि काउंसलिंग में बुलाया जाना प्रवेश की गारंटी नहीं है। प्रवेश पूरी तरह से योग्यता और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। डिप्लोमा और स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग 22 जुलाई को सुबह ग्यारह बजे से विधि विभाग के संगोष्ठी कक्ष (कक्ष क्रमांक 16) में होगी। इनमें स्नातकोत्तर डिप्लोमा इन साइबर कानून एवं साइबर फोरेंसिक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा इन मानवाधिकार एवं कर्तव्य और डिप्लोमा इन पेटेंट कानून जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। प्रत्येक डिप्लोमा पाठ्यक्रम में 22 सीटें निर्धारित हैं। इन पाठ्यक्रमों का प्रथम सेमेस्टर शुल्क 15,000 रुपये है। एलएलएम के लिए स्नातक में सामान्य/ओबीसी वर्ग के 50 फीसदी और एससी-एसटी वर्ग के 45 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। ओबीसी अभ्यर्थियों को एक अप्रैल 2023 के बाद का वैध जाति प्रमाणपत्र लाना होगा। अभ्यर्थियों को मूल अंकतालिकाएं, प्रमाणपत्र, डिग्री और उनकी स्व-सत्यापित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। इसके अतिरिक्त, जाति/ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र और ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी भी लानी होगी।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed