ब्रेकिंग न्यूज़ | MD NEWS बहुआयामी समाचार

धर्म परिवर्तन मामले में रतनपुरी पुलिस का बड़ा एक्शन!

महिला उपनिरीक्षक श्रीमती भारती तोमर के नेतृत्व में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

MD NEWS बहुआयामी समाचार
रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, बुढ़ाना – मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी पुलिस ने धर्म परिवर्तन के चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित आरोपी वसीम पुत्र शमीम को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक श्रीमती भारती तोमर और उनकी टीम ने सठेड़ी कट पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

42 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *