बदायूँ का ‘नटवरलाल’!2 करोड़ की संपत्ति के लिए भाई को ही बनाया मोहरा ।

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूँ। शहर में कथित तौर पर संपत्ति हड़पने की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि याकूब हसन ने करीब 2 करोड़ रुपये की बेशकीमती संपत्ति पर कब्जा करने के लिए अपने ही मंदबुद्धि भाई यूसुफ हसन को मोहरा बनाया और कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया।वादिनी नाजरीन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी याकूब हसन के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सूत्रों के अनुसार, यह मामला केवल पारिवारिक विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि करोड़ों की संपत्ति पर कथित कब्जे की साजिश का रूप ले चुका है। पुलिस अब दस्तावेजों की सत्यता, संपत्ति के स्वामित्व और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला बदायूँ की सबसे चर्चित संपत्ति धोखाधड़ी के मामलों में शामिल हो सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed