सम्यक पार्टी ने मिशन-2027 को दी धार, मिर्जापुर में जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

लाल मणि कोल बने जिलाध्यक्ष, जमुना प्रसाद गुप्ता संगठन महासचिव एवं शंकर लाल सोनी एडवोकेट का हुआ सम्मान

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश मिशन-2027 के तहत सम्यक पार्टी की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन मिर्जापुर स्थित लार्ड बौद्धा स्कूल में किया गया। बैठक में पार्टी के संगठन विस्तार, आगामी चुनावी रणनीति तथा नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी (झांसी) मनोहर बौद्ध तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के. मौर्य उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा मिशन-2027 को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए लाल मणि कोल को मिर्जापुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर जिले की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं जमुना प्रसाद गुप्ता को जिला कार्यकारिणी में संगठन महासचिव बनाया गया। प्रदेश उत्तर महासचिव (संगठन) शंकर लाल सोनी एडवोकेट को मनोनीत कर पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) गोपाल दास गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल कोईरी (प्रयागराज) तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद विश्वकर्मा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से जनसंपर्क अभियान तेज करने का संकल्प व्यक्त किया।

26 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *