MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर
जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील बुढ़ाना के गांव हबीबपुर सीकरी में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत के बाद आज भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री सुधीर पहलवान एवं जाबिर राणा (ब्लॉक उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक) ने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। हादसे में घायल हुई मां के अस्पताल से घर लौटने के बाद उन्होंने उनका हालचाल जाना और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
नेताओं ने कहा कि हादसे में बची दोनों बेटियों के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था होना आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि उनके लिए मकान निर्माण की आवश्यकता होगी तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) भी अपनी ओर से हरसंभव सहयोग करेगी।
पीड़ित परिवार ने भी इस कठिन समय में मिले सहयोग और संवेदना के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
