एम डी न्यूज़
बरेली के दमखोदा मे स्थित गांधी नगर सहकारी समिति में खाद वितरण कई दिनों से बंद है। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति गांधी नगर जोखनपुर में बायोमेट्रिक मशीन खराब होने के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। कुछ ही किसानों को खाद मिल पाने के कुछ समय बाद मशीन ने काम करना बंद कर दिया जिस कारण वितरण पूरी तरह रुक गया। किसानों के अनुसार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को भी यही समस्या बनी रही। किसानो का कहना है कि धान की रोपाई के बाद डीएपी और यूरिया की मांग बढ़ गई है। खाद लेने के लिए किसान सुबह 6 बजे से ही लाइन में लग रहे हैं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *