भारी वाहनों का हाईवे पर प्रवेश वर्जित।

रामनगर बाराबंकी
बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर के अंतर्गत श्रावण मास के मेले में कांवरियों के आगमन हेतु जगह-जगह पर पुलिस बल की तनाती की गई जिससे कांवरियों के आवा गमन मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है इसकी खुद कमान जिला अधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक संभाल रहे है। वहीं पर उप जिलाधिकारी रामनगर आकांक्षा गुप्ता द्वारा समय-समय शीर्ष अधिकारियों के नेतृत्व में मेला क्षेत्र के चारों तरफ भ्रमण किया जा ररहा है।मसौली से जुड़े हमारे संवाददाता कृष्णानंद वर्मा से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय की देखरेख में कांवरियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी। लोधेश्वर धाम महादेव से जुड़े हमारे संवाददाता रवि चौहान ने बताया कि मेले में कांवरियों के लिए पूरी व्यवस्थाएं मौजूद है उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी यह लक्ष्य हमारे जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय का है। सिरौली गौसपुर से जुड़े हमारे विशेष संवाददाता धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि शिव भक्तों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है। इसी क्रम में लखनऊ गोंडा हाईवे पर चौकाघाट क्रॉसिंग के पास पुलिस बल द्वारा बड़े वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है जिससे शिव भक्तों को बाबागंज में किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो।

तेज बहादुर शर्मा गुड्डू
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

9 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed