
दातागंज ब्लॉक सभागार में मशहूर वतनपरस्त शायर ,गीत कार,चित्रकार ,आदर्श शिक्षक मरहूम जनाब शराफत हुसैन “समीर” बदायूंनी (बदायूं के रसखान)की पावन स्मृतियों को समर्पित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन “शाम ए गजल समीर”का आयोजन किया गया ।
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय
बिछड़ के तुझसे ये आलम है जिंदगानी का ।तेरे बगैर खुशी भी बुरी सी लगती है डॉ,हिलाल बदायूंनी
बदायूं,दातागंज, ब्लॉक सभागार में मशहूर वतनपरस्त शायर, गीत कार, चित्रकार, आदर्श शिक्षक मरहूम जनाब शराफत हुसैन समीर बदायूंनी (बदायूं के रसखान )की पावन स्मृतियों को समर्पित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन शाम ए समीर में बतौर मुख्य अतिथि राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया विशिष्ट अतिथि अतेंद्र विक्रम सिंह व अनूप कुमार गुप्ता चेयरमैन पति नगर पालिका परिषद दातागंज

,विशेष सानिध्य संतोष कुमार सिंह (अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व)बरेली एवं मुकेश कमल (खंड शिक्षा अधिकारी) शेरगढ़ बरेली उपस्थित रहे आमंत्रित स्वर में डॉक्टर अरविंद धवल, डॉक्टर हिलाल वजीरगंजवी, जितेश राज नक्श, अंकित शुक्ला, उज्जवल वशिष्ठ, अभिषेक अग्निहोत्री, अभिषेक अनंत, उमेश त्रिगुणायत, इमरान सैदपुरी,इरफान आबिद, जीशान नोमानी, यूनुस चिश्ती, राकेश वर्मा,केशव सक्सेना, सचिव सादिक बदायूंनी, कौस्तक सिंह, सौरभ हिंदुस्तानी ,आदि ने अपनी शानदार काव्य प्रस्तुतियों में समा बांध दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अरविंद धवन ने तथा मंच का संचालन श्री दत्त शर्मा मुज़तर ने किया।आयोजक ,फरहत हुसैन जिला महामंत्री उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ,बदायूं ने साहित्य और संस्कृति के इस अद्भुत आयोजन हेतु सभी सम्मानित अतिथियों, कवियों व क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया।
