उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कोसीकलां थाना क्षेत्र के ग्राम ऐंच स्थित एक सरकारी अस्थायी गौशाला में 23 जुलाई 2026 को हथियारबंद बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर गोवंश चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। इस संवेदनशील मामले पर शाहपुर चौकी प्रभारी विनीत नेहरा और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई।
मामले के मुख्य बिंदु और पुलिस कार्रवाई:
घटना: बदमाशों ने तमंचे की नोक पर चौकीदार को बंधक बनाया और गौशाला से गोवंश चोरी करके फरार हो गए थे।
मुठभेड़ (हाफ एनकाउंटर): शाहपुर चरस नाले के पास चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी (एहसान और मुस्तफा उर्फ राजू) के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस की चोटें: बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक पुलिस सिपाही (सोनू) भी घायल हुए।
बजरंग दल द्वारा स्वागत: गोवंश चोरी के इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करने और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शाहपुर चौकी प्रभारी विनीत नेहरा जी का फूल-माला पहनाकर स्वागत और आभार व्यक्त किया है। बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राम ठाकुर ने कहा कि पुलिस प्रशासन का बहुत ही सराहनीय कार्य किया है इस त्वरित और निष्पक्ष पुलिस कार्रवाई की स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।
इस घटना और पुलिस ने इस घटना क्रम का अनावरण करने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता विक्रम ठाकुर, वीर सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष राम अवतार गुज्जर, प्रदीप पंडित, सुंदर गुज्जर, ठाकुर सुरेश सिंह वकील, आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मथुरा के छाता से कैलाश यदुवंशी की

