बहुयामी समाचार पत्र एम डी न्यूज़ के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट!

कन्नौज /बताते चले कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा मेहन्दी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं हेतु की गई सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे घाट क्षेत्र की ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है, जिससे भीड़ की स्थिति एवं किसी भी आपात परिस्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त घाट पर पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की गई है, जो किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए मुस्तैद हैं।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर उन्हें गहरे पानी में न जाने, निर्धारित स्नान स्थलों पर ही स्नान करने तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी तिर्वा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा श्रावण मास के दौरान मेहन्दी घाट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु व्यापक एवं प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

19 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed