बहुयामी समाचार पत्र एम डी न्यूज़ के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट!

गुरुसायगंज कन्नौज /बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक गुरसहायगंज अजय कुमार अवस्थी के नेतृत्व में थाना गुरसहायगंज पुलिस ने 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो प्लास्टिक की बोरियों एवं एक पिठ्ठू बैग में कुल 10 किलोग्राम 460 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।

संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 04.08.2026 को थाना गुरसहायगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मलिकपुर-तेराजाकेट रोड स्थित ईदगाह के पास से 03 अभियुक्तों को मय दो प्लास्टिक की बोरियों एवं एक पिठ्ठू बैग में कुल 10.460 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना गुरसहायगंज पर मु0अ0सं0 389/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-

  1. ओमकार गुप्ता पुत्र जयनारायण गुप्ता निवासी मोहल्ला जेरकिला, थाना छिबरामऊ, जनपद कन्नौज उम्र करीब 25 वर्ष ।
  2. राजीव उर्फ प्रदीप पुत्र बांकेलाल निवासी मोहल्ला अकबरपुर सरायघाघ, सरायमीरा, कोतवाली कन्नौज उम्र करीब 35 वर्ष ।
  3. आबाद हुसैन पुत्र नौशाद हुसैन निवासी इन्द्रा आवास कॉलोनी, थाना छिबरामऊ, जनपद कन्नौज उम्र करीब 26 वर्ष ।
    आपराधिक इतिहास-
    अभियुक्त ओमकार उपरोक्त –
  4. मु0अ0सं0 906/2019 धारा 147/148/323/325/452/504/506 भादवि कोतवाली छिबरामऊ कन्नौज
    अभियुक्त राजीव उपरोक्त-
  5. मु0अ0सं0 425/2019 धारा 306 भादवि कोतवाली कन्नौज व जनपद कन्नौज
  6. मु0अ0सं0 70/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना विशुनगढ़ जनपद कन्नौज

बरामदगी-
10 किलोग्राम 460 ग्राम अवैध गांजा (दो प्लास्टिक की बोरियों एवं एक पिठ्ठू बैग में)

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

  1. प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी
  2. उ0नि0 दीपक कुमार
  3. उ0नि0 विकल्प चतुर्वेदी
  4. हे0का0 आदेश कुमार
  5. का0 बिहारी
  6. का0 सत्यप्रकाश
  7. का0 दीपांशू
  8. का0 नीरज
  9. का0 कौशल
13 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *