फरधान खीरी में कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गोला गोकर्णनाथ यानी छोटी काशी से कांवड़ लेकर वापस लौट रहे शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए थाना प्रभारी निराला तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है।

थाना प्रभारी निराला तिवारी खुद कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न पॉइंटों पर पहुंचकर कांवड़ियों को यातायात नियमों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते नजर आए। पुलिस ने कांवड़ियों से अपील की कि वाहन चलाते समय ओवरटेक न करें, मोटरसाइकिल धीमी गति से चलाएं और सड़क पर सावधानी बरतें।

कांवड़ यात्रा को लेकर हर प्रमुख पॉइंट पर पुलिस बल, ट्रैफिक पुलिस और वॉलिंटियर तैनात किए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो तथा शिवभक्तों को रास्ते में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *