पत्रकार श्रवण तिवारी

सीतापुर। विकासखंड पहला अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरार में सोमवार शाम करीब 5 बजे धान के खेत में काम कर रहे दो लोगों को सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, जयनारायण पुत्र लालजी और पलटू पुत्र बिहारी धान के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों को सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए महमूदाबाद ले जाया गया।


बताया गया कि ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार और उनके साथियों की मदद से दोनों को महमूदाबाद में डॉ. अनिरुद्ध कुमार वर्मा के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज जारी बताया जा रहा है।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने खेतों में काम करने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *