एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा- अजीत यादव

गोण्डा (गौरा)-विधानसभा क्षेत्र गौरा के हथियागढ़ बाजार में आज माननीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न ग्राम पंचायतों से नागेश्वर नाथ,अयोध्याधाम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे शिवभक्तों एवं कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं कांवड़ यात्री भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी अटूट आस्था और श्रद्धा के साथ यात्रा पर जाते दिखाई दिए। श्रद्धालुओं के उत्साह और उमंग का माहौल देखते ही बन रहा था। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा हथियागढ़ बाजार शिवमय हो उठा। गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने सभी शिवभक्तों एवं कांवड़ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति और श्रद्धा समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करती है।उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की कि सभी शिवभक्तों की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय हो तथा बाबा भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *