रिपोर्ट, विश्वनाथ वर्मा
एम डी न्यूज
बहुआयामी समाचार पत्र

फतेहाबाद, निबोहरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव रामपुर में वीरांगना फूलन देवी की जयंती के अवसर पर सोमवार को में पी.डी.ए. यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक समुदाय की एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे पंडाल में “वीरांगना फूलन देवी अमर रहें” और “सामाजिक न्याय के नारे गूंजते रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री विनोद कुमार सविता ने वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि फूलन देवी ने अपने जीवन से यह साबित किया कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाला कभी कमजोर नहीं होता। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में वंचित, शोषित और गरीब वर्ग को शिक्षा, सम्मान और बराबरी के लिए संघर्ष करना होगा। फूलन देवी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने की। उन्होंने कहा कि वीरांगना ने बंदूक उठाकर नहीं बल्कि अन्याय के खिलाफ खड़े होकर इतिहास रचा ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्ष से प्रेरणा ले सकें।

कार्यक्रम का संयोजन प्रोफेसर डॉक्टर बच्चू सिंह निषाद ने किया। उन्होंने वीरांगना के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फूलन देवी ने सामाजिक कुरीतियों और सामंती सोच को तोड़कर नारी शक्ति का नया उदाहरण प्रस्तुत किया।

पंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि PDA को एकजुट होकर शिक्षा और संगठन पर काम करना होगा। तभी बाबा साहब और फूलन देवी के सपनों का भारत बन सकेगा।

इस अवसर पर जिला महासचिव संतोष पाल, पहलाद सिंह गुर्जर, मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति, नीरज चक, जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा हेमलता यादव, जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे, हरी शंकर शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नगर अध्यक्ष फतेहाबाद असलम खान, हेमंत यादव और चिंतामणि पूर्व प्रधान सहित PDA के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के हेतसिंह पूर्व प्रधान, ओमीचंद BDC, नाहर सिंह BDC, देवला BDC, रामचरण BDC, गोरेलाल, नवाब सिंह , हरिचंद आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से वीरांगना को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *