पटरंगा के मथुरा का पुरवा में आधी रात वारदात, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की
जांच

अनिल यादव मव‌ई अयोध्या एम डी न्यूज

पटरंगा थाना क्षेत्र के मथुरा का पुरवा में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर घर के सामने खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। रविवार रात करीब 12 बजे हुई चोरी की यह वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
पीड़ित प्रेम चंद्र यादव के मुताबिक, उनकी बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UP 32 GP 0572 घर के सामने खड़ी थी। रात में अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गया। CCTV फुटेज में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहा है।
घटना की सूचना पीड़ित ने पटरंगा पुलिस को दी। हाईवे चौकी प्रभारी राज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की पहचान और तलाश में जुटी है।
पुलिस चौकी के बेहद करीब हुई चोरी की वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *