पत्रकार श्रवण तिवारी

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों एवं न्यायालय से संबंधित वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में सीतापुर पुलिस ने कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

  1. थाना सिधौली – 01 वारण्टी गिरफ्तार
  2. थाना अटरिया – 01 वांछित गिरफ्तार
  3. थाना इमलिया सुल्तानपुर – 03 वारण्टी गिरफ्तार
  4. थाना रेउसा – 03 वारण्टी गिरफ्तार
  5. थाना महमूदाबाद – 02 वारण्टी गिरफ्तार
  6. थाना बिसवां – गैंगस्टर एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
    थाना बिसवां पुलिस द्वारा गिरफ्तार अमीश कुमार पासी थाना सकरन में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध लहरपुर, सकरन एवं खीरी जनपद में लूट, डकैती, चोरी, हत्या के प्रयास एवं गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
    पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
    सीतापुर पुलिस का अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *