एमडी न्यूज ब्यूरों गोण्डा- अजीत यादव

गोण्डा- गोंडा जनपद के पंडरी कृपाल ब्लाक अंतर्गत ग्राम रामपुर श्याम स्थित जिला कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष बंसराज वर्मा ने बताया की केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन एवं भारतीय किसान यूनियन टिकैत के निर्देश पर आगामी 13 अगस्त 2026 को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष बंशराज वर्मा व जिला सचिव राज दत्त वर्मा अपने पदाधिकारी के साथ करेंगे। तिरंगा यात्रा जिला कार्यालय रमवापुर श्याम से मुजेहना ब्लॉक होते हुए श्रीनगर बाबागंज बाजार पहुंचेगा। यात्रा में किसान संगठन के कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल होंगे । जिला संगठन मंत्री हरिभान यादव ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व किसान साथियों माताओ एवं बहनो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की अपील की है । उन्होंने यह भी कहा की तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक है, यात्रा के माध्यम से किसानों में राष्ट्र प्रेम और एकता का संदेश दिया जाएगा। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।
![]()
