MD न्यूज़
जिला महाराजगंज
रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार
लेहरा दुर्गा माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
बृजमनगंज, महाराजगंज। लेहरा स्थित दुर्गा माता मंदिर में शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर
परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही और देर शाम तक श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर माता के दर्शन करते नजर आए।
भक्तों ने माता को नारियल और फूल अर्पित कर
पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी
आयोजन हुआ, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।
इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में मुंडन संस्कार भी कराया। भारी भीड़ के कारण मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में काफी चहल-पहल रही।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। चौकी प्रभारी सहित पुलिस टीम ने व्यवस्थाओं पर नजर रखी और दर्शन के दौरान लोगों को सहयोग दिया।
स्थान: लेहरा दुर्गा माता मंदिर, बृजमनगंज, महाराजगंज

![]()
