रिपोर्टर अजीत यादव एमडी न्यूज उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी

कानपुर नगर- उत्तर प्रदेश जनपद में पूर्ण नशा मुक्त प्रदेश बनाने की मांग को लेकर ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग ने अब निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया है संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी ने कहा है की उत्तर प्रदेश सरकार को 2 अक्टूबर 2026 यानी गांधी जयंती तक पूरे प्रदेश में पूर्ण नशाबंदी लागू करने के लिए विधानसभा में विशेष विधेयक लाकर प्रदेश मे पूर्ण नशाबंदी लागू की जाए, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े और सक्षम राज्यों में शामिल है। जब गुजरात और विहार में पूर्ण नशाबंदी लागू हो सकती है तो उत्तर प्रदेश को भी नाश मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा मे ठोस कदम उठाने चाहिए ऑपरेशन विजय का दावा है कि देश के बढ़ते प्रचलन से परिवार युवा और समाज प्रभावित हो रहे हैं और इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए व्यापक नीति की आवश्यकता है शिवमंगल सिंह ने बताया कि यदि निर्धारित समय सीमा तक पूर्ण नशाबंदी का विधायक नहीं लाती है तो 2 अक्टूबर को संगठन के उत्तर प्रदेश पदाधिकारी को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी इसी बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा और 20 नवंबर 2026 से लखनऊ स्थित एक गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लागू किया जाएगा उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की की ऑपरेशन विजय के ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए 2 अक्टूबर तक पूर्ण नशाबंदी लागू करने की दिशा में आवश्यक विधायी पहल की जाए ,साथ ही स्पष्ट किया कि मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में संगठन के उत्तर प्रदेशवासियो के हित में आंदोलन को निर्णायक रूप से आगे बढ़ाएगा, और ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग 20 नवंबर 2026 को राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में धरना प्रदर्शन और विशाल आंदोलन करने को बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश शासन और प्रशासन की होगा।

Loading

By MD News

Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *