बारिश और जलभराव के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद रामपुर ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
रामपुर। लगातार हो रही तेज बारिश और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, रामपुर की ओर से आज जिलाधिकारी महोदय अजय द्विवेदी जी को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई।
व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष नेहा रस्तोगी ने डीएम से अनुरोध किया कि अत्यधिक वर्षा और जलभराव के दौरान बच्चों का विद्यालय आना-जाना जोखिमपूर्ण हो जाता है। इसके बावजूद टेस्ट अथवा परीक्षा के कारण अभिभावकों पर बच्चों को विद्यालय भेजने का दबाव बनाया जाना चिंता का विषय है।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि गंभीर मौसम की स्थिति में विद्यालय संचालन को लेकर तत्काल स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं तथा ऐसी परिस्थितियों में टेस्ट या परीक्षा के नाम पर बच्चों को विद्यालय आने के लिए बाध्य न किया जाए। साथ ही विद्यालय बंद करने के आदेश की स्थिति में सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में उसका कड़ाई से पालन कराया जाए।
व्यापार मंडल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा किसी भी परीक्षा या विद्यालयी गतिविधि से अधिक महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रशासन को जनहित एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष नेहा रस्तोगी, नगर अध्यक्ष जोगा सिंह संधू, जिलाकोषाध्यक्ष ऋचा अग्रवाल , क्षेत्रीय मंत्री मनु सक्सेना,नगर महामंत्री सूर्यांश सक्सेना,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलम सिंघल, बीना रानी,नगर महामंत्री धर्मेंद्र, नगर महामंत्री महिला तायरा खान,लता रानी नगर महामंत्री बलजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *