संत रविदास जी की कलश यात्रा में पहुंचे विधायक सौरभ सिंह सोनू, बाबा गौरीशंकर मंदिर में की पूजा-अर्चना
रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज
बेहजम। विधानसभा क्षेत्र कस्ता के बेहजम में आज संत रविदास जी की कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कलश यात्रा में विधायक सौरभ सिंह सोनू ने शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता की। इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
कलश यात्रा के उपरांत विधायक सौरभ सिंह सोनू ने बाबा गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता जी, बेहजम ब्लॉक प्रमुख बीना राज, रामू राज, राहुल शुक्ला, संजय दीक्षित सहित भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *