चरखारी। चरखारी थाना में नए थाना प्रभारी के आगमन पर पुलिस स्टाफ द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। थाना परिसर पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने नए थाना प्रभारी को माला पहनाकर स्वागत किया और कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं।

थाना प्रभारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस स्टाफ से परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इसके बाद थाना प्रभारी ने थाने पहुंचे लोगों और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी और फरियादियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

नए थाना प्रभारी ने अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। उनके आगमन और जनसुनवाई को लेकर क्षेत्र के लोगों में पुलिस से बेहतर सहयोग और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जगी है।

अरबाज हाशमी
जिला ब्यूरो चीफ, एमडी न्यूज़

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *