बरेली। शनिवार को हुई तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। झमाझम बारिश के बाद कई इलाकों में नाले उफनने लगे और सड़कें जलमग्न हो गईं। हार्टमैन इंटर कॉलेज के पास स्थित रामलीला ग्राउंड क्षेत्र में भी भारी जलभराव देखने को मिला।

जलभराव इतना अधिक रहा कि राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी के बीच से गुजर रही एक गाड़ी अचानक बंद हो गई, जिसके बाद लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर बार इसी तरह जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी जमा हो जाता है और लोगों का आवागमन प्रभावित होता है।

बारिश के बाद सामने आई इन तस्वीरों ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने मांग की है कि जलभराव वाले स्थानों की स्थायी समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि हर बारिश में लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।

एमडी न्यूज़ से संवाददाता जितेंद्र कुमार गौतम की रिपोर्ट।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed