ग्राम पंचायत टेड़वा में सीडीओ व डीपीआरओ ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों से भी की बातचीत
रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज (लखीमपुर)
बेहजम। ग्राम पंचायत टेड़वा में शनिवार को विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं का जायजा लेने के लिए अधिकारियों की टीम पहुंची। सीडीओ अभिषेक कुमार एवं डीपीआरओ विशाल सिंह ने ग्राम पंचायत के विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया और ग्रामीणों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

अधिकारियों ने पंचायत भवन, लाइब्रेरी, डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क, विद्यालय एवं पानी की टंकी सहित ग्राम पंचायत में कराए गए विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान सभी कार्य संतोषजनक पाए गए।

इस दौरान अधिकारियों ने ग्राम के लोगों से बातचीत कर पंचायत स्तर पर मिल रही सुविधाओं, विकास कार्यों और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने भी अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ शरद कुमार, एडीओ शिवा आशीष श्रीवास्तव, एपीओ मनरेगा राजकुमार, एडीओ आईएसबी वीरेंद्र कुमार, जेई आर एस सुरेंद्र कुमार, टीए अतुल चौधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी हरिवंश, ग्राम प्रधान विटोली देवी, प्रधान प्रतिनिधि जय प्रकाश तिवारी, पंचायत सहायक पूजा देवी एवं पंचायत मित्र अवधेश कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने पंचायत भवन की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए वाई-फाई सुविधा लगाने के निर्देश भी दिए। वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध होने से पंचायत भवन में आने वाले ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाओं एवं डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से सीधे संवाद किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *