एम डी न्यूज़
बरेली में शनिवार को कमला देवी सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने कांवड़ यात्रा निकाली। हरिनगर स्थित विद्यालय परिसर से शुरू हुई यह यात्रा कॉलोनी के शिव मंदिर पहुंची, जहां नन्हें कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान नन्हें कांवड़ियों ने पूरे मार्ग में भक्तिमय उद्घोष किए। शिशु वाटिका का घोष बैंड यात्रा का विशेष आकर्षण रहा। छोटे छात्राओं और छात्रों ने अनुशासित ढंग से बैंड की प्रस्तुति दी। कॉलोनीवासियों ने कांवड़ यात्रा में उनकी सहभागिता की सराहना की और मार्ग से गुजरते समय बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कांवड़ यात्रा का निर्देशन विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण और सभी अध्यापक बंधुओं के सहयोग से किया गया। इस यात्रा में कक्षा अरुण, उदय, प्रभात, प्रथम और द्वितीय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्र विद्यालय से शिव मंदिर गए और जलाभिषेक के बाद वापस विद्यालय लौटे। मंदिर के संरक्षक ओमप्रकाश गंगवार ने छात्रों को प्रसाद वितरित किया।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *