बहुयामी समाचार एम डी न्यूज़ चैनल से मोहम्मदी तहसील प्रभारी पंकज कनौजिया की रिपोर्ट

मोहम्मदी खीरी।तहसील मोहम्मदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत पोखनापुर में सरकारी राशन वितरण में भारी धांधली और कोटेदार की मनमानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटतौली और खराब राशन से त्रस्त ग्रामीणों ने सीधे उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री और सचिव को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

ग्रामीणों द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, कागजों में राशन की दुकान (कोटा) मनीषा देवी के नाम पर दर्ज है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। राशन बांटने का काम ,यूसुब खान ,नामक व्यक्ति के यहां से किया जा रहा है। गांव वालों में भारी भ्रम है कि असली कोटेदार कौन है, क्योंकि जिससे भी पूछो, वही खुद को कोटेदार बताता है।

राशन वितरण में मनमानी चरम पर है। ग्रामीणों के गंभीर आरोप हैं कि:
सरकारी गल्ले (अनाज) में बकरे बकरियों की गंदगी मिल जा रही है, जो स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।
प्रति यूनिट 5 किलो गल्ला देने का नियम है, लेकिन कोटेदार द्वारा केवल 4 किलो दिया जाता है। हद तो तब हो जाती है जब ग्रामीण उस गल्ले को घर जाकर तौलते हैं, तो वह कांटा मारने के कारण मात्र 3 किलो ही निकलता है।
इस खुली लूट की शिकायत ग्रामीणों ने मोहम्मदी के सप्लाई इंस्पेक्टर से कई बार फोन और प्रार्थना पत्र के माध्यम से की, लेकिन विभाग की तरफ से कोटेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसके अलावा, राशन वितरण के लिए जो दुकान बनी है, उस पर अब तक लिंटर (छत) नहीं पड़ा है।और अव्यवस्थित तरीके से राशन बंटने के कारण ग्रामवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग है कि सरकारी गल्ले की दुकान पर तत्काल लिंटर डलवाया जाए ताकि राशन वितरण सुचारू रूप से हो सके।

और वही ग्रामीणों ने अपात्रों के नाम राशन कार्ड सूची में शामिल होने की भी शिकायत की गई है। ग्रामीणों की मांग है कि एक ईमानदार उच्चाधिकारी से अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अपात्र लोगों के नाम काटकर पात्रों को लाभ दिया जाए।

इस पूरे प्रकरण को लेकर शिकायतकर्ता *श्रीकांत अग्निहोत्रीऔर, रूपराम,कमलेश पाल,रामू,छोटेलाल, संजय पाल मुकेश कुमार मुन्नी मनोज सिंह आज शिकायतकर्ता सामिल रहे और वही शिकायतकर्ता श्रीकांत अग्निहोत्री* ने लखनऊ में खाद्य एवं रसद विभाग के सचिव से फोन पर बात की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, सचिव ने कोटेदार के खिलाफ तत्काल जांच बैठाकर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वही जब सप्लाई इंस्पेक्टर मोहम्मदी से इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया दोषियों पर जांच कर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed