एमडी न्यूज उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी-अजीत यादव

इकौना, बीरपुर चौराहा – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम ख़ान ने शनिवार को 290 विधानसभा श्रावस्ती के बीरपुर चौराहे पर समाजवादी पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन के बीच निरंतर संवाद का केंद्र बनेगा।
मसूद आलम ख़ान ने कहा कि कार्यालय से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक बैठकों तथा जनसमस्याओं के समाधान का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इकौना और मिर्ज़ापुर में भी जनसंपर्क कार्यालय खोले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि श्रावस्ती प्रदेश के सबसे पिछड़े जनपदों में शामिल है। लंबे समय से यहां भाजपा का विधायक और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों ने जनता की मूल समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। मसूद आलम ख़ान ने कहा कि उनका संकल्प श्रावस्ती को पिछड़ेपन से निकालकर विकास की ऊंचाइयों तक ले जाना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के लिए समाजवादी पार्टी संघर्ष करेगी।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर जो घोषणाएं की हैं, उनके माध्यम से प्रदेश में आम जनता को राहत और युवाओं को बेहतर अवसर देने का लक्ष्य रखा गया है। श्रावस्ती को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सरतजीत यादव ने की। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में श्रावस्ती से समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटेंगे
विधानसभा अध्यक्ष राम राज यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और 2027 की तैयारियों में जुटने की अपील की।
इस अवसर पर लाल चंद गौतम प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी,बक़रीदी जिला अध्यक्ष छात्र सभा अतुल पासी, ज़ियाउर्रहमान ख़ान,साधु पासवान, सिपाही लाल यादव, राम उजागर राजभर, आसाराम राजभर, राजू यादव, डॉ. हरेश यादव, सुरेश पाल, डॉ. रफीक, काशी राम प्रधान, रमेश कुमार प्रजापति, अनिल यादव, अरुण यादव, अब्दुल लतीफ, मुलायम यादव, , ललन प्रधान, वसीम चौधरी, राजकुमार यादव प्रधान,जालिम खान प्रधान, राम बहादुर सोनकर, ओम प्रकाश चौधरी, नसीम खान बीडीसी, सईद बीडीसी, नक्कू बीडीसी, मौलाना मिराज, नूरुल चौधरी, . हफीज प्रधान, पूजा राम यादव, भूपेंद्र चौधरी, पंकज गोस्वामी, इरफान खान, इकबाल खान, रिजवान शेख, मिथिलेश चौहान, आलम शेख, उस्मान भाई, आर्यन चौधरी, वकील साहब, रहीम चौधरी, सफीउल्ला दानिश, सोहेल ज्वेलर्स, जावेद खान ज्वेलर्स, उमैर, शरीफ, आकिब पठान, अभिनव यादव, पिंटू यादव, जहीद खान, अखलाक खान, विशाल यादव रहीम चौधरी,सूर्या पंडित,अभय चौधरी,इरफान ख़ान,अनिल यादव,सीताराम यादव,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
मसूद आलम ख़ान ने कहा कि जनसंपर्क कार्यालय केवल संगठन का केंद्र नहीं, बल्कि श्रावस्ती की जनता की आवाज़ उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान का माध्यम बनेगा।
![]()
