बहु आयामी समाचार‌ एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 22 अगस्त

लखीमपुर मोहम्मदी खीरी, जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम ककराही निवासी किसान के पी जोशी पर बाघ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें पहले स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहाँ हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, शाहजहांपुर रेफर कर दिया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही आज न्याय समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नीरज जोशी अपने साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायल के पी जोशी का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बात कर इलाज की जानकारी ली और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की मांग की।
नीरज जोशी ने कहा कि तराई क्षेत्र खुटार, मोहम्मदी और गोला से सटे गांवों में पिछले एक महीने से लगातार बाघ की चहलकदमी देखी जा रही है। कई किसानों पर हमले हो चुके हैं। किसान खेत पर जाने से डर रहे हैं, लेकिन वन विभाग सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है।
उन्होंने कहा, “के पी जोशी गरीब किसान हैं। सरकार को इन्हें तत्काल आर्थिक सहायता और मुफ्त इलाज की व्यवस्था करनी चाहिए। न्याय समाज पार्टी इस परिवार के साथ खड़ी है।”
इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और जिलाधिकारी व वन विभाग के अधिकारियों से बाघ को पकड़कर जंगल में भेजने और प्रभावित गांवों में गश्त बढ़ाने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और पीलीभीत के गन्ने के खेतों में इन दिनों बाघों ने डेरा डाल रखा है। फसल ऊंची होने के कारण बाघ खेतों में छिप जाते हैं और अचानक हमला कर देते हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *