कथा व्यास पंडित श्री हरि राम अवस्थी ने श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा का श्रवण करते रहे।

कथा में मुख्य यजमान राधा कृष्ण तिवारी एवं बालाजी के पुजारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रतिदिन कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

चौथे दिन कथा पंडाल में उमड़ी भीड़ से पूरे टेड़वा गांव का वातावरण भक्तिमय दिखाई दिया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने की अपील की।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *