कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जसापुर में आज तेज बारिश के बावजूद निःशुल्क स्त्री एवं प्रसूति रोग परामर्श कैंप का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय में लगा यह शिविर रामा अस्पताल, लखनपुर (डॉ. बी. एस. कुशवाह इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के द्वारा लगाया गया है।

जबकि बाहर मूसलाधार बारिश होती रही खेत-खलिहान और स्कूल परिसर में पानी भर गया है लेकिन अंदर टेबल लगाकर महिला डॉक्टर द्वारा महिलाओं की जांच, बीपी, खून की जांच और परामर्श लगातार सुचारू रूप से चलता नजर आया गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बरामदे में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे बारिश के कारण कीचड़ और फिसलन के बावजूद ग्रामीण महिलाएं शिविर में पहुंचीं अस्पताल प्रबंधन के मौजूद डॉक्टर ने बताया कि यह कैम़्प 08 अगस्त से 11 सितंबर 2026 तक रामा अस्पताल में विशेष कैंप चल रहा है, जिसमें –
मात्र 6000 रु. में डिलीवरी नॉर्मल ऑपरेशन दवाओं सहित और मात्र 7000 रु. में IUI प्रक्रिया की जा रही है।

इसके साथ ही निःशुल्क खून जांच, निःशुल्क अल्ट्रासाउंड, गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क पोषण पोटली, निःशुल्क भर्ती, भोजन और निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा दी जा रही है।सैकड़ों ग्रामीणो ने कैम्प में पहुंच कर जांच कराई और दवा ली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *