रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

लखीमपुर खीरी, 23 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी मितौली के निकट पर्यवेक्षण में वांछित एवं संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नीमगांव पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष नीमगांव प्रवीर गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त, वांछित वारंटियों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान थाना नीमगांव में दर्ज मु0अ0सं0 299/26, धारा 69 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त पंकज कुमार भार्गव पुत्र शिव मंगल, निवासी ग्राम कोटरी, थाना नीमगांव, जनपद खीरी, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम, उप निरीक्षक योगेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल मनीष कुमार तथा रि0का0 अनुराग सिंह शामिल रहे।
![]()
