रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली (खीरी), 23 अगस्त 2026। लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली ब्लॉक सभागार में रविवार को रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर एवं खंड शिक्षा अधिकारी मितौली भगवान राव की मौजूदगी में रसोइयों को सम्मानित किया गया तथा कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान रसोइयों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कैशलेस चिकित्सा कार्ड मिलने से रसोइयों को उपचार के दौरान सुविधा मिलने की बात कही गई।
इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, रसोइया एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
![]()
