बहुयामी समाचार पत्र एम डी न्यूज़ के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट!

  तालग्राम कन्नौज /बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद कन्नौज में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना तालग्राम पुलिस टीम द्वारा किया गया सराहनीय कार्य।

संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 22/08/2026 को थाना तालग्राम पुलिस टीम शांति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं कांवड़ ड्यूटी के पश्चात थाना क्षेत्र में वापस आ रही थी। इसी दौरान थानाध्यक्ष सकरावा भागमल सिंह द्वारा तालग्राम पुलिस को सूचना दी गयी कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 171.200 के पास मेरी सरकारी गाडी UP74G0210 मे एक ब्रेजा कार संख्या UP56 BC2576 ने टक्कर मार दी है जिससे मेरी गाडी दुर्घटनाग्रस्त होकर डिवाइडर पर खडी हो गयी है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना तालग्राम मय पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तो उक्त ब्रेजा कार डिवाइडर पर चढ़ी हुई तथा टक्कर मारने वाली ब्रेजा कार लगभग 100 मीटर आगे खड़ी मिली जिसमें मौके पर दो व्यक्ति मौजूद मिले। पुछताछ पर अपना नाम संदीप जायसवाल पुत्र संतोष जायसवाल, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी ठुठीबारी, थाना ठुठीबारी, जनपद महाराजगंज तथा सरोज पन्त पुत्र कृष्णाराज पन्त, उम्र करीब 33 वर्ष, निवासी नेपाल बताया गया ।

मौके पर दोनों व्यक्तियों एवं वाहन की चेकिंग की गयी तो वाहन से एक बैग मे पीली धातु के 10 बिस्किट बरामद हुए। बरामद पीली धातु के संबंध में दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गयी तथा उसके वैध कागजात/बिल/लाइसेंस आदि प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किंतु उनके द्वारा कोई वैध कागजात अथवा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका। बरामद पीली धातु की वास्तविक प्रकृति, शुद्धता एवं मूल्य का निर्धारण कराने हेतु थाना पुलिस द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के अधिकृत गोल्ड मूल्यांकनकर्ता को थाना स्थानीय पर बुलाया गया। गोल्ड मूल्यांकनकर्ता द्वारा बरामद पीली धातु का परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया, जिसमें बरामद गोल्ड का कुल वजन 10.026 किलोग्राम तथा शुद्धता 24 कैरेट पायी गयी। मूल्यांकन के अनुसार बरामद गोल्ड की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹15 करोड़ 39 लाख रुपये पायी गयी। बरामद गोल्ड की अत्यधिक मात्रा एवं मूल्य को दृष्टिगत रखते हुए थाना पुलिस द्वारा तत्काल GST टीम को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। जिसपर GST सचल दल हरीकृष्ण राय (AC), राजेश कुमार राजकर अधि0, प्रदीप कुमार सचल दल राजकर अधि0 उपस्थित आये । GST टीम द्वारा थाना पुलिस के सहयोग से दोनों व्यक्तियों से बरामद गोल्ड के संबंध में गहनता से पूछताछ की गयी तथा वैध अभिलेख/कागजात मांगे गये, किंतु उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि पकड़े गये व्यक्तियों में से एक व्यक्ति का निवास स्थान नेपाल है। इस संबंध में GST टीम द्वारा प्रथम दृष्टया प्रकरण में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड की तस्करी की संभावना व्यक्त करते हुए बताया गया कि प्रकरण की विस्तृत जांच कस्टम विभाग द्वारा किया जाना उचित होगा।

उक्त सूचना के क्रम में थाना तालग्राम पुलिस द्वारा कस्टम विभाग को तत्काल सूचना दी गयी। सूचना पर कस्टम विभाग की टीम के सहायक आयुक्त प्रवीन भूषण मय टीम शमदन गोपाल शुक्ला अधीक्षक कस्टम, ब्रजेश त्रिपाठी अधीक्षक कस्टम, अशोक कुमार द्विवेदी अधीक्षक कस्टम, सचिन द्विवेदी निरीक्षक व चालक राजेश तिवारी मय सरकारी गाड़ी UP 32 BG 4959 थाना तालग्राम पर उपस्थित आये, जिनके द्वारा दोनों व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गयी तथा बरामद गोल्ड एवं प्रकरण से संबंधित अन्य तथ्यों के संबंध में आवश्यक विधिक/विभागीय कार्यवाही की गयी। बरामद सम्पूर्ण 10.026 किलोग्राम गोल्ड को नियमानुसार कस्टम विभाग की टीम के सुपुर्द किया गया। प्रकरण में अग्रिम जांच एवं विधिक कार्यवाही कस्टम विभाग द्वारा की जाएगी।
बरामदगी एवं मूल्य का निर्धारण:-

  1. स्वर्ण के 10 बिस्किट
  2. कुल वजन – 10.026 किलोग्राम
  3. अनुमानित बाजार मूल्य – लगभग ₹15 करोड़ 39 लाख रुपये
  4. वाहन – ब्रेजा कार संख्या UP56 BC2576
  5. मोबाइल फोन – 03 अदद

नाम पता अभियुक्तगण –

  1. संदीप जायसवाल पुत्र संतोष उम्र करीब 28 वर्ष निवासी 177 ठुठीबारी थाना ठुठीबारी जनपद महाराजगंज ।
  2. सरोज पन्त पुत्र कृष्णराज पन्त उम्र करीब 33 वर्ष निवासी हुंगी जनपद पाल्पा नेपाल राज्य ।

गिरफ्तारी/बरामदगी टीमः-
1. रंजना पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना तालग्राम जनपद कन्नौज ।
2.भागमल सिंह थानाध्यक्ष थाना सकरावा जनपद कन्नौज ।
3.मुख्य आरक्षी योगेश थाना सकरावा जनपद कन्नौज ।
4.आरक्षी गबरुद्दीन थाना तालग्राम जनपद कन्नौज ।
5.आरक्षी सौरभ कुमार थाना तालग्राम जनपद कन्नौज ।
6.आरक्षी मोहन दिवाकर थाना सकरावा जनपद कन्नौज ।
7.महिला आरक्षी रितु चाहर थाना सकरावा जनपद कन्नौज ।
8.महिला आरक्षी दुर्गेश थाना तालग्राम जनपद कन्नौज ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *