एमडी न्यूज उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी- अजीत यादव

 गोण्डा (धानेपुर)  - ऑपरेशन साइबर कवच के तहत धानेपुर थाने की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार महिला की 80,001  रुपये वापस करा दिये। रकम खाते में वापस आने पर पीड़िता ने पुलिस टीम का आभार जताया। ग्राम लक्ष्मण डीह निवासी सुशीला देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को आशा बहू का परिचित  बता कर जच्चा- बच्चा योजना  की धनराशि दिलाने का झांसा दिया और 80,001 की ठगी कर ली। शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क ने संबंधित बैंक और इंटरमीडियरी से संपर्क कर पूरी रकम वापस करा दी। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की  है ,साथ ही अनजान काल पर बैंक डिटेल ,ओटीपी ,आधार कार्ड, पैन और बायोमेट्रिक जानकारी साझा  न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक प्रवीण पुंज, कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल कुमार, महिला कांस्टेबल नेहा सिंह और कांस्टेबल नारायण सिंह शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *