Category: बहुआयामी-समाचार

जौनपुर में स्वास्थ विभाग की मिलीभगत से बिना रजिस्ट्रेशन के फर्जी अस्पतालों का धंधा जोरों पर

जौनपुर।ताजा मामला नईगंज के मुरादगंज का आया है इलाज कराने गए व्यक्ति की मौत हंगामा होने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हॉस्पिटल का लाइसेंस चेक…

यूपी:अंतर्जनपदीय तबादला में आवेदन अब 17 जून तक,त्रुटियों को बीएसए करेंगे संशोधन, जाने..

लखनऊ।प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में चल रही अंतर्जनपदीय तबादला प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 17 जून तक बढ़ा दी गई है। डाटा…

RSS राष्ट्रीय सनातन संघ में तेजी से जुड़ रहे युवा-नितिन उपाध्याय।

रिपोर्ट:राहुल राव(ब्यूरो मध्यप्रदेश) राष्ट्रीय सनातन संघ RSS से लोगों का जुड़ाव तेजी से हो रहा है, लोग स्वतः संगठन की सदस्यता ग्रहण कर रहें है । उक्त बा इसते राष्ट्रीय…

यूपी:बीएसए स्तर के 24 शिक्षाधिकारियों को DIOS पद पर पदोन्नति,जाने कौन हैं,देखें आदेश..

हैडलाइंस 15 जून बहुआयामी समाचार पुनीत शुक्ला के साथ

ब्यूरो रिपोर्ट बहुआयामी समाचार🖋️ 👇पावर कारपोरेशन ने विद्युत आपूर्ति का नया रिकार्ड बनाया 👇गर्मी में विद्युत आपूर्ति कर योगी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड 👇भीषण गर्मी में 28 हजार मेगावाट के…

जौनपुर में बिजली चेकिंग के नाम पर मनमानी अवैध वसूली का काम जोरो पर

रिपोर्ट:तबरेज नियाज़ी जौनपुर।ताजा मामला जौनपुर शहर के ओलंदगंज का है ।बिजली विभाग के कुछ प्राइवेट कर्मी जो की दूसरे फीडर के वर्कर है जिन्हे बिजली चेक करने का अधिकार नहीं…

यूपी:21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खुलेंगे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय, छात्र के साथ गुरुजी भी करेंगे योग,साफ सफाई के साथ होगा मिष्टान्न,फल वितरण,योग संबंधी विस्तृत दिशा निर्देश जारी..

लखनऊ। 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र भी हिस्सा लेंगे। गर्मी की छुट्टियों के बीच 21 जून को इसके लिए…

यूपी:पीएम पोषण योजनान्तर्गत कार्यरत रसोइयों का ड्रेस कलर निर्धारित,इस रंग का होगा महिला रसोइयों की साड़ी का रंग..

भगत के बस में है भगवान,.ऑटो में छूट गए लड्डू गोपाल: ट्रेन छोड़ वाराणसी में गली-गली भटका हरदोई का परिवार, थाने पहुंचे मगर मिली निराशा

ब्यूरो रिपोर्ट बहुआयामी समाचार हरदोई हरदोई के सीतापुर रोड निवासी विवेक मिश्र नौ जून को अपने परिवार और लड्डू गोपाल के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आए थे। लक्सा…

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!