
एमडी न्यूज राष्ट्रीय शिकायत निवारण अधिकारी -अजीत यादव
बहराइच। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में गुरुवार को जनपद में 4 टीम में गठित कर उर्वरक विक्रेताओं के यहां औचक छापेमारी की गई जिला कृषि अधिकारी डॉ सुबेदार यादव द्वारा मिहीपुरवा एवं नानपारा तहसील में, उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा द्वारा सदर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा पयागपुर, एवं अपर जिला कृषि अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा महसी एवं कैसरगंज तहसील क्षेत्र में स्थित उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। सभी टीमों द्वारा कुल 48 दुकानों पर छापेमारी कर , संदिग्धता प्रतीत होने पर 17 नमूने ग्रहण प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा गया, जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान, दुकान बंद करके भाग जाने के कारण नवाब खाद भंडार, इकरा खाद भंडार, खाद बीज भंडार, मिहिपुरवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, अभिलेख अपूर्ण होने के कारण अभी खाद भंडार को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी द्वारा नानपारा में स्थित थोक उर्वरक विक्रेता, बुद्धि लाल एंड संस की, मोहित एंटरप्राइजेज, इफको ई बाजार, नानपारा एवं इफको ई बाजार मिहीपुरवा सहित अन्य उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर कुल 17 नमूने ग्रहण किए गए ।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि सभी उर्वरक विक्रेता पोस मशीन से आधार कार्ड से खेतौनी को चेक करते हुए शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की बिक्री करें । उर्वरक वितरण के साथ-साथ स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर स्टॉक एवं उर्वरक खरीदने वाले का रिकॉर्ड प्रतिदिन प्रतिदिन मेंटेन कर उर्वरक की बिक्री करें ।
