Month: June 2024

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नकली नोट रुपये 67500 असली नोट 580 रुपये व एक अदद स्विफ्ट डिजायर गाडी सीज शुदा रजि0 नं0 UP32SN7734 के साथ तीन अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:वीरेश सिंह शाहजहांपुर।अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार में अपराध की रोकथाम व अवैध शराब एंव अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ का कारोबार करने वाले क्रियाशील एंव चिन्हित किये…

बल्लापुर में हो रहा घटिया( तीन नं की) ईंट से नाले का निर्माण, अधिकारी बे खबर, नहीं हो रही कोई भी कार्यवाही.आखिर क्यों?

🔵क्या जिले के आला अधकारियों की मिली भगत से सहकारी समिति को खत्म करने की साजिश है? 🔵सहकारी संघ पर लगे हैडपंप का पानी भी नाले की बजह से हुआ…

जिला विधिक शिविर में कानून के विभिन्न प्रावधानों के साथ शासन की जनहितकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

रिपोर्ट: रजनीश कुमार औरैया।अटसू कस्बे में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज गिरीश कुमार वैश्य एवं सचिव स्वाती चंद्रा के निर्देशन में तहसील क्षेत्र के ग्राम…

बाइक सवार 2 यवको ने नशे की हालत में साईकिल सवार को मारी टक्कर, घायल रेफर

रिपोर्ट: रजनीश कुमार औरैया।अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा अटसू में पुत्तू लाल पुत्र मुंशी लाल 60 वर्ष निवासी राउपुर अटसू से बाजार करके घर राऊपुर साइकिल से घर जा रहे…

कतर्नियाघाट एसएसबी ने “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

रिपोर्ट – परवेज आलम कतर्नियाघाट आबादी के लोगों को नशीली दवाओं के सेवन से बचाने और “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत जागरूकता फैलाने के लिए, एसएसबी 70वीं बटालियन डी…

मैगलगंज पुलिस ने विभिन्न अभियोगों से संबंधित 02 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

🔵 मैगलगंज पुलिस ने विभिन्न अभियोगों से संबंधित 02 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार । रिपोर्ट – परवेज आलम !! पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर…

कवि गोष्ठी में गूंजा ‘अटल विहारी वाजपेयी की कविताओं में मानवीय चेतना’ का स्वर॥

कवि गोष्ठी में गूंजा ‘अटल विहारी वाजपेयी की कविताओं में मानवीय चेतना’ का स्वर॥ रोहित सेठ वाराणसी, उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ और ‘उद्गार’ साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन द्वारा…

भारत भूमि सिद्धों, योगियों, ऋषियों,मुनियों तथा देवताओं की भी तप स्थली है।– कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा.॥

भारत भूमि सिद्धों, योगियों, ऋषियों,मुनियों तथा देवताओं की भी तप स्थली है।– कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा.॥ रोहित सेठ वाराणसी महामाहेश्वर अभिनव गुप्त पादाचार्य शैव संस्कृति के उद्धारक हैं। उन्होंने…

प्रधानमंत्री का दौरा मात्र उनके स्वागत का एक और इवेंट रहा-अजय राय॥

प्रधानमंत्री का दौरा मात्र उनके स्वागत का एक और इवेंट रहा-अजय राय॥ रोहित सेठ वाराणसी उ.प्र. कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आज एक पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंली अपने…

अशोका इंस्टीट्यूट ने मिर्ची प्रीमियर लीग मैच में व्यापारी नेटवर्क को 82 रनों।

अशोका इंस्टीट्यूट ने मिर्ची प्रीमियर लीग मैच में व्यापारी नेटवर्क को 82 रनों। रोहित सेठ और वज्र एल0ई0डी0 ने सुरभि इंटरनेशनल को सात विकेट से हराया। वाराणसी पहडिया स्थित अशोका…

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!