रिपोर्ट:रवि


बाराबंकी के फतेहपुर स्थित बाबा मैरिज लॉन में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थियों को सामग्री वितरित की गई यह कार्यक्रम समाज विभाग कल्याण द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के नव वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित सुशासन समारोह का हिस्सा था इस कार्यक्रम में मुख्य अतीत के रूप में विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा थे, जबकि एसडीएम कार्तिकेय सिंह समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे एसडीम कार्तिकेय सिंह ने अपने संबोधन में बताया यह योजना सरकार के नव वर्ष पूरे होने पर किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को अब डिजिटल और कंप्यूटरीकृत किया गया है जिससे आम जनता को पारदर्शी तरीके से घर बैठे लाभ मिल सके उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में हुए सामूहिक विवाह के लाभार्थियों को आवश्यक घरेलू सामग्री को वितरित की जा रही है जो गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए उपयोगी है विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया की कार्यक्रम में 167 नवविवाहित जोड़ों को सामग्री वितरित की जा रही है ।

उन्होंने इस सरकार के नव वर्षों के कार्यकाल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहां वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में विकास की नई दिशा तय हुई उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पहले क्षेत्र में कई तरह की समस्याएं थी लेकिन अब विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने जानकारी दी की कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में अब तक लगभग 2700 गरीब कन्याओं के विवाह संपन्न कराए जा चुके हैं जो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता को दर्शाता है ।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रदेश सरकार को सुशासन,सुरक्षा और विकास के लिए बधाई दी इस अवसर पर बीडीओ आलोक वर्मा,आदित्य श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह,एडीओ समाज कल्याण संत प्रकाश वर्मा, महंत हेमंत दास, डॉक्टर राजकुमार गिरी, विपिन राठौर,तरुण शुक्ला, रंजीत लोधी,प्रेमचंद्र पाल, और प्रदीप रावत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन। MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीए के जननायक माननीय अखिलेश यादव जी का जन्मदिन आज जनपद फतेहपुर में बेहद गरिमामयी और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिष्ठान वितरण कर अपने शीर्ष नेता के दीर्घायु होने की कामना की।अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे जनपद की सभी विधानसभाओं में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भारी संख्या में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर फल व मिष्ठान वितरण के साथ-साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें आम जनमानस ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया।वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थितिपार्टी कार्यालय में आयोजित इस मुख्य समारोह में जनपद के कई शीर्ष नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:सांसद माननीय नरेश उत्तम पटेल जीपूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेलविधायक श्रीमती ऊषा मौर्याचेयरमैन एड. राजकुमार मौर्यासहित जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, संतोष द्विवेदी, राम शरण यादव, समरजीत सिंह और दलजीत निषाद जैसे वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व की सराहना की।हजारों कार्यकर्ताओं का उमड़ा हुजूमइस भव्य आयोजन में पार्टी के विभिन्न विंगों के पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेश वर्मा, मोइन खान, शमीम अहमद, रीता प्रजापति, बीना पटेल, संगीता राज पासवान, अरुणेश पांडे, डॉ. अफसर अली, एड. सुघर सिंह यादव, देवेंद्र लोधी, मनोज यादव, अनिरुद्ध यादव, सऊद अहमद, कालिका सिंह, परवेज़ आलम, वीरेंद्र तिवारी, और सुहैल खान हेमू सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव जी देश और प्रदेश का भविष्य हैं और उनके ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे से समाज के हर तबके को एक नई दिशा मिल रही है। पूरे जिले में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।