रिपोर्ट: रजनीश कुमार

औरैया।अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा अटसू में पुत्तू लाल पुत्र मुंशी लाल 60 वर्ष निवासी राउपुर अटसू से बाजार करके घर राऊपुर साइकिल से घर जा रहे थे तभी बाइक सवार 2 यवको रंजीत सिंह पुत्र किशोर कुमार 25 विरारी एकदिल और रंजीत कुमार पुत्र फूल सिंह निवासी हरनारायणपुर लवेदी इटावा ने साईकिल सवार वृद्ध युवक को नशे की हालत में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से तीनो लोग घायल हो गए। पुत्तू सिंह को ज्यादा चोट लगने से रेफर कर दिया गया। वृद्ध युवक अटसू से बाजार करके अपने घर राउपुर जा रहे थे बाबरपुर की तरफ से तेज रफ्तार विना नंबर नई पल्सर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे की सूचना कोतवाली प्रभारी को मिली मय पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजीतमल पहुंचाया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed