Month: December 2024

बी एच यू मे भारतीय भूभौतिकीय संघ का 61 वां वार्षिक अधिवेशन भव्य रूप से हुआ आरंभ।

बी एच यू मे भारतीय भूभौतिकीय संघका 61 वां वार्षिक अधिवेशन भव्य रूप से हुआ आरंभ। रोहित सेठ वाराणसी भारतीय भूभौतिकीय संघ (आईजीयू) का 61 वां वार्षिक अधिवेशन आज बनारस…

संत की पहचान उसके कर्मो से, वस्त्रों से नही – देवकीनंदन।

सिय पिय मिलन महामहोत्सव – पंचम दिवस। संत की पहचान उसके कर्मो से, वस्त्रों से नही – देवकीनंदन। कथा श्रवण करने पहुँचे ब्रजभूषण शरण सिंह, अश्विनी चौबे। रोहित सेठ वाराणसी।…

नाले और तालाब का पानी सड़क पर फैलने से पैदल आवागमन बन्द,लोगो को हो रही निकलने में परेशानी नगर पालिका मौन ..

रिपोर्ट:प्रदीप पाण्डेय बदायूं सहसवान (बदायूं )नगर के मोहल्ला सैफुल्ला गंज में पानी की निकासी न होने के कारण सारा पानी सड़क पर भर जाता है, जिस कारण वहां पर कीचड़…

विश्वहिंदू परिषद पलिया के नगर मंत्री विकास दीक्षित के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह को सौंपा

रिपोर्ट आकाश मिश्र बहुआयामी समाचार UP3105872262701AKM24071993 24OCT2024LMP001784 पलियाकलां-खीरी।बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं की जान माल की रक्षा के सम्बंध में विश्वहिंदू परिषद पलिया के नगर मंत्री विकास दीक्षित के नेतृत्व…

नौरंगाबाद गांव के एक गन्ने के खेत में ग्रामीणों के द्वारा देखा गया विशालकाय अजगर

संवाददाता मोहम्मद अनस सिंगाही-खीरी ID NO.U.P.310507262903MHA07091998 Ref.NO.21JUL2024LMP001713*सिंगाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौरंगाबाद गांव के एक गन्ने के खेत में ग्रामीणों के द्वारा देखा गया विशालकाय अजगर अजगर को…

*बदायूँ में कांग्रेसियों को पुलिस ने संभल जाने से रोका, जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह को उनके घर पर किया नजरबंद

बदायूँ/उत्तर प्रदेश : बदायूं में कांग्रेसियों को संभल जाने से पुलिस ने रोक दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी ने अपने तय कार्यक्रम के…

शंकराचार्य जी ने काशी से किया प्रस्थान,चार धाम शीतकालीन यात्रा में होंगे सम्मलित

वाराणसी परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज आज प्रातः 10 बजे काशी से अगले गंतव्य की ओर पधार गए हैं।शंकराचार्य जी महाराज के प्रस्थान के समय भारी…

बदायूँ:डीएम ने विश्व क्षयरोग दिवस पर हस्ताक्षर कर किया जागरूकता हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत..

🔵डीएम ने लिए पांच टीबी मरीज गोद, सभी को दी पोषण पोटली रिपोर्ट: प्रदीप पाण्डेयबदायूं बदायूँ 02 दिसंबर। 02 दिसंबर 2024 को विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट…

अटसू:गुम हुए मोबाइल को चंद घण्टों में खोज निकाला..

गुम हुए मोबाइल को पुलिस ने चंद घंटों में खोज निकलाअजीतमल,औरैया। अटसू क्षेत्र के बीघेपुर निवासी एक युवक अटसू बाजार में अपने निजी कार्य के लिए आया था। इस दौरान…

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ0 बबीता सिंह चौहान ने झलकारी बाई महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण..

रिपोर्ट:नागेन्द्र प्रजापति प्रयागराज ।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, डॉ0 बबीता सिंह चौहान जी द्वारा आज हजरतगंज स्थित वीरांगना झलकारीबाई महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!