पंचायतों में बड़ा बदलाव: ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ा, गांवों के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

क्षेत्र के प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रधान अध्यक्ष सुमित तिवारी ने प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की घोषणा पर क्षेत्रवासियों और प्रधान प्रतिनिधियों को बधाइयां। उन्होंने कहा कि यह निर्णय गांवों के विकास और पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सुमित तिवारी ने कहा कि कार्यकाल बढ़ने से अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रधानों को जनता की सेवा करने के लिए अधिक समय मिलेगा।
उन्होंने सभी प्रधानों से अपील की कि वे गांव के विकास, स्वच्छता, शिक्षा और गरीबों की सहायता के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें। साथ ही क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करता हूं जनता के सहयोग और विश्वास से ही विकास कार्य संभव हो पाते हैं।

इस अवसर पर कई लोगों ने अखिल भारतीय संगठन प्रधान को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व की सराहना की। क्षेत्र में इस निर्णय को लेकर खुशी का माहौल देखा गया।

राज्य सरकार ने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने का बड़ा फैसला लेकर पंचायत राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। इस निर्णय के बाद प्रदेशभर के प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। लंबे समय से प्रधान संगठन कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर रहे थे, जिसे अब सरकार ने स्वीकार कर लिया है।
प्रधानों का कहना है कि पांच वर्षों में गांवों के सभी विकास कार्य पूरे कर पाना आसान नहीं होता। योजनाओं की स्वीकृति, बजट जारी होने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में काफी समय निकल जाता है। ऐसे में कई सड़क, नाली, खड़ंजा, पंचायत भवन और पेयजल योजनाएं अधूरी रह जाती थीं। कार्यकाल बढ़ने से अब इन परियोजनाओं को पूरा करने का पर्याप्त समय मिलेगा।
सरकार के फैसले को ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों का मानना है कि इससे गांवों में विकास कार्यों की गति तेज होगी और योजनाओं में निरंतरता बनी रहेगी। वहीं कई प्रधानों ने इसे गांवों की मजबूती और पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने वाला निर्णय बताया है।
हालांकि विपक्षी दलों ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की मांग भी की है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले पंचायत चुनावों में यह मुद्दा बड़ा असर डाल सकता है।
फिलहाल गांवों में इस फैसले की चर्चा तेज है और पंचायत प्रतिनिधि इसे ग्रामीण विकास की दिशा में “ऐतिहासिक फैसला” बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *